March 7, 2026

गांव पर बनी एक फिल्म ओटीटी पर मचा रही तहलका ,IMDb पर मिली हाई-फाई रेटिंग…

images (6)

नई दिल्ली:  साल 2025 में एक गांव की कहानी ओटीटी पर धूम मचा रही है. अगर आपको कॉमेडी-ड्रामा पसंद है, तो झटपट इस मूवी को देख लीजिए. 121 मिनट तक फिल्म आपको फुल एंटरटेन करेगी. आईएमडीबी पर भी फिल्म को धांसू रेटिंग मिली है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘चौर्य पाथम’.

‘चौर्य पाथम’ तेलुगु भाषा बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. इसमें फिल्म में इंद्र राम, पायल राधाकृष्ण, राजीव कनकला, मस्त अली, अंजी वलगुमन और अन्य कई सितारे अहम किरदारों में हैं. इसकी कहानी एक गांव पर आधारित है, जहां चार लोग मिलकर चोरी करने का प्लान बनाते हैं.

फिल्म की कहानी में दिखाया गया कि वेदांत (इंद्र राम) फिल्म बनाना चाहता है, लेकिन उसकी लिखी स्क्रिप्ट पर कोई भी प्रोड्यूसर पैसा लगाने को तैयार नहीं होता. इसके बाद तंग आकर वह खुद अपनी मूवी बनाना का फैसला करता है. मगर मसला ये है कि वेदांत के पास पैसे नहीं है.

इसके बाद वेदांत तीन लोगों के साथ मिलकर धनपल्ली गांव के बैंक में चोरी करने का प्लान बनाता है. धनपल्ली बहुत शांत गांव है और वहां पर कोई क्राइम नहीं होता. वेदांत गांव पहुंचकर सरपंच से मुलाकात करता है और बताता है कि वह उनके गांव पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहता है.

वेदांत और उसके साथियों को गांव पर डॉक्यूमेंट्री बनाने की परमिशन मिल जाती है और फिर चोरी के लिए प्लान पर काम शुरू हो जाता है. लेकिन 1 घंटे बाद फिल्म की पूरी कहानी पलट जाती है, क्योंकि शांत दिखने वाला गांव भयावह रहस्यों से भरा पड़ा है. इसके बाद कहानी में बड़ा मोड़ आता है.

तमिल भाषा में बनी यह फिल्म लगभग 2 घंटे की है. इसमें कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस का भी जबरदस्त तगड़ा लगाया गया है. अगर आपने एक बार फिल्म को देखना शुरू किया, तो बस देखते ही चले जाएंगे.

इन दिनों यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह मूवी हिंदी भाषा में भी अवेलेबल है. इसके अलावा फिल्म तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु भाषा में भी रिलीज हुई है.

गांव पर बनी ‘चौर्य पाथम’ की रेटिंग भी हाई-फाई है. इसे आईएमडीबी पर 10 में से 7.5 रेटिंग मिली है. मूवी का डायरेक्शन निखिल गोलामारी ने किया है और कहानी भी उन्होंने ही लिखी है.