March 10, 2026

G7 समिट के दौरान जर्मनी, कनाडा, इटली और यूक्रेन के नेताओं से मिलेंगे PM मोदी…

images (1)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा के दौरे पर हैं. वे फिलहाल कैलगरी पहुंचे, जहां से वह अल्बर्टा प्रांत के कैननास्किस में आयोजित होने वाले 51वें G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. पीएम मोदी साइप्रस से सीधे कनाडा पहुंचे हैं. इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर पीएम मोदी कई वैश्विक नेताओं के साथ नजर आएंगे. इस समिट में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात नहीं होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा के दौरे पर पहुंचे हैं. वह फिलहाल कैलगरी पहुंच चुके हैं, जहां से वह अल्बर्टा प्रांत के कैननास्किस में आयोजित होने वाले 51वें G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. पीएम मोदी साइप्रस से सीधे कनाडा पहुंचे हैं. इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर पीएम मोदी कई वैश्विक नेताओं के साथ नजर आएंगे. हालांकि, इस समिट में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात नहीं होगी.

 

दरअसल, ईरान-इजरायल टेंशन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप G7 समिट से जल्दी निकल रहे हैं. ट्रंप आज रात ही वॉशिंगटन डीसी के लिए रवाना होंगे.

 

सात देशों- कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका- का समूह वैश्विक अर्थव्यवस्था का 44% प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन इसका आकार वैश्विक जनसंख्या का केवल 10% ही है.

पीएम मोदी का 2015 के बाद कनाडा का यह पहला दौरा है. वह G-7 समिट में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की और मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शेनबॉम से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से भी पीएम मोदी की मुलाकात होगी.

You may have missed