March 11, 2026

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स मुंगेली जिले की कार्यकारिणी का विस्तार: युवा व्यापारी वैभव ताम्रकार,बने कोषाध्यक्ष व्यापारियों में हर्ष…

IMG-20250617-WA0009 (1)

मुंगेली – छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की मुंगेली जिला इकाई की कार्यकारिणी का बहुप्रतीक्षित विस्तार कर दिया गया है। इस नए विस्तार के तहत जिले के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा व्यापारी वैभव ताम्रकार को कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनके अनुभव, प्रभावशाली संवाद शैली और व्यापारिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। कार्यकारिणी के इस विस्तार की घोषणा होते ही जिले के व्यापारिक, सामाजिक जगत में उत्साह की लहर दौड़ गई। विभिन्न व्यापार संघों, सामाजिक संस्थाओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने वैभव ताम्रकार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में चैंबर ऑफ कॉमर्स की गतिविधियां और भी सशक्त, पारदर्शी और जनसरोकारों से जुड़ी होंगी।

You may have missed