March 6, 2026

आज BMS भिलाई इस्पात मज़दूर संघ ने भिलाई स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक एस पी 2 एवं एस पी 3 के मुख्य महाप्रबंधक अनूप कुमार दत्ता के साथ महत्वपूर्ण बैठक की ।

IMG-20250618-WA0008

भिलाई: आज जुलाई 18 जून 2025 भिलाई इस्पात मज़दूर संघ BMS के प्रतिनिधियों ने आज भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू के नेतृत्व में भिलाई स्टील प्लांट S P 2 एवं SP 3 के CGM अनूप कुमार दत्ता के साथ अहम बैठक की इस बैठक में श्रमिकों से जुड़े हुए कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा कर सुझाव दिए ।भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्य महाप्रबंधक को SP 2 क्रेनो में नियमित साफ़ सफ़ाई सीट को दुरुस्त कराने,शीशे लगवाने,डस्ट की समस्या दूर करने, इलेक्ट्रिकल विभाग में माइनिंग की कमी,SP3 में डस्ट खींचने वाले उपकरणों को ठीक कराने,नियमित रूप से उपकरणों की जाँच करवाने,मोटरसाइकिल एवं कार स्टैंड बनवाने,रेस्टरूम में बारिश में पानी छूता है उसे ठीक कराने,ठेकेदारों द्वारा कर्मचारियों को निम्न स्तर का PPE कीट वितरित किया जाता है ।उन्हें ISI मार्क का कीट उपलब्ध करवाया जाए ।ठेकेदार से ठेका कर्मचारियों को पेमेंट स्लिप दिलाने,ठेका श्रमिकों को AWA एडवांस वेज अमाउंट नहीं मिल रहा है,जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है ।कैंटीन में खाद्य सामग्री की नियमित जॉच, खाने में घटिया पाम आयल पर रोक लगाने,नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी रहती है ।साफ़ पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए ।टॉयलेट एवं रेस्टरूम का निर्माण एवं पुराने शौचालय एवं रेस्टरूम को दुरुस्त कराया जाए ।भिलाई इस्पात मजदूर संघ ने इन सभी मांगों को प्रबंधन से जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।ताकि कर्मचारी कार्य स्थल पर अपने आप को सुरक्षित महसूस करें।मुख्य महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि इन सभी मांगों को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे।बैठक में संघ की ओर से उपाध्यक्ष आई पी मिश्रा,डिल्ली राव,जगजीत सिंह,मृगेंद्र कुमार,संयुक्त महामंत्री प्रदीप पाल,सचिव गंगा राम चौबे,पूरन लाल साहू,अनिल शुक्ला,प्रशांत क्षीर सागर ,राकेश पाठक,बी पी राजपूत,विवेक सिंह उपस्थित थे ।