योग केवल कसरत नहीं, जीवनशैली का हिस्सा है: नीलकंठ टेकाम
- ग्यारहवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: केशकाल विधायक ने की बड़ी अपील, ज्यादा से ज्यादा लोगों के जुड़ने की कही बात*
कोंडागांव जिले में ग्यारहवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर विकास नगर स्टेडियम ग्राउंड में सुबह 6:30 बजे से विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल होंगे।प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए नीलकंठ टेकाम ने कहा कि “योग केवल शारीरिक कसरत नहीं है, बल्कि यह आत्मा, मन और शरीर के समन्वय का पहचान बन चुका है।” उन्होंने आ लेकर जागरूकता में सकारात” उन्होंने बताया कि इस बार आयोजन को “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ थीम होगा
*स्वास्थ्य के क्षेत्र में योग का बढ़ता महत्व*
नीलकंठ टेकाम ने योग के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में अनेक शारीरिक और मानसिक समस्याएँ सामने आ रही हैं। योग ऐसी विधा है जो दवाओं पर निर्भरता कम करके व्यक्ति को भीतर से स्वस्थ बनाती है।” उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के बाद लोगों ने योग और ध्यान की शक्ति को और गहराई से समझा है।
*सभी वर्गों से योग दिवस में भागीदारी की अपील*
प्रेसवार्ता के दौरान टेकाम ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे 21 जून को सुबह समय निकालकर अपने नजदीकी योग केंद्र में सम्मिलित हों। “योग न तो जाति-धर्म देखता है, न ही उम्र। यह सबके लिए है – छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक।” उन्होंने कहा कि “योग दिवस हमारे लिए एक अवसर है, जब हम खुद को और समाज को स्वस्थ और सशक्त बना सकते हैं।”अंत में नीलकंठ टेकाम ने मीडियाकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “समाचार माध्यम समाज में सकारात्मकता और जागरूकता लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। योग जैसे विषय को जन-जन तक पहुँचाने में आपकी भूमिका सराहनीय है।” उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से आमजन को आयोजन की जानकारी मिलेगी और वे योग से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सेवक नेताम, मनोज जैन, जसकेतु उसेंडी जितेंद्र सुराना, आकाश मेहता , दयाराम पटेल, कुलवंत चहल, विश्वजीत, बंटी नाग संतोष सिंह, लल्लू पारख उपस्थित रहे।