“हैप्पीनेस प्रोग्राम का समापन”…
लोरमी :- आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार लोरमी द्वारा आयोजित, खेल केंद्र, पुराना प्राइमरी स्कूल, लोरमी में आयोजित हैप्पीनेस प्रोग्राम का रविवार को समापन हुआ। इस आयोजन में लोरमी व लोरमी क्षेत्र के आसपास के लोग शामिल हुए।
आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक हरजिंदर छाबड़ा जी ने बताया कि इस कार्यक्रम में योग, ध्यान, प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया के साथ-साथ जीवन जीने की कला के ज्ञान सूत्र लोगों को सिखाए गए।
इस कार्यक्रम से प्रतिभागियों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभ मिला। प्रतिभागियों का अनुभव बहुत ही सुंदर रहा। उन्होंने बताया कि सुदर्शन क्रिया करने से मन एकदम शांत है, और मानसिक रूप से किसी भी प्रकार की चिडचिडाहट नहीं है। शारीरिक रूप से हम पूर्णतया स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है, कि आज के भाग दौड़ वाली जिंदगी में सभी को योग ,ध्यान, प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया जीवन में अपनाना चाहिए। और नित्य अभ्यास करना चाहिए।
सुदर्शन क्रिया का नित्य अभ्यास हमारे शारीरिक मानसिक और भावनात्मक, अध्यात्मिक लाभ मिलता है।
चूंकि यह आयोजन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रखा गया था ।इसमें सभी प्रतिभागियों द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया ।सत्संग में भजन , कीर्तन , ज्ञान चर्चा व ध्यान किया गया। जिसका आनंद सत्संग में शामिल लोगों ने उठाया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के वालंटियर धनेश साहू, धर्मेंद्र साहू, राकेश तिवारी, सूर्यकांत शर्मा, गोपाल अग्रवाल, रूपेश साहू, डॉक्टर राजेंद्र द्विवेदी, मनीष साहू, निखिल मौर्य, लीना छाबड़ा, प्रेमा अग्रवाल ,अनीता साहू, नीलिमा ज्योतिषी,प्राची साहू, कमलेश श्रीवास, बिहारी यादव, प्रमोद जायसवाल,चिन्टु मिश्रा आदि सभी वालंटियर सक्रिय रहे।