March 6, 2026

Saiyaara Success: 2 दिन में ‘सैयारा’ ने वसूला आधा बजट, तो महेश भट्ट बोले- ‘ये फिल्म इंडस्ट्री की…’

images (12)

Saiyaara Success: अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ को बॉक्स ऑफिस पर दो दिन हो चुके हैं और फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. दो दिनों में फिल्म ने अपने बजट का आधा वसूल कर लिया है. इसी बीच महेश भट्ट ने इस फिल्म की सक्सेस पर बात करते हुए कुछ ऐसा कहा….

 चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. इस फिल्म आए सिर्फ दो दिन ही हुए हैं लोग इसको देखने के लिए इतने बेताब हैं कि सभी हाउसफुल जा रहे हैं, जिसका अंदाज फिल्म के सिर्फ दो दिन के कलेक्शन से लगाया जा सकता है. दो दिनों के अंदर इस फिल्म ने अपने बजट से आधी कमाई कर ली है.

साथ ही उम्मीद लगाई जा रही है कि अगर फिल्म को लेकर लोगों में ऐसा ही क्रेज बरकरार रहता है कि सोमवार तक ये फिल्म अपना पूरा बजट वसूल कर लेगी. मोहित सूरी की नई फिल्म ‘सैयारा’ इस साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है, जिसने यहां तक कि सुपरहिट फिल्म ‘छावा’ को भी पीछे छोड़ दिया. इसी बीच हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्ट ने मोहित सूरी की इस रोमांटिक फिल्म की सक्सेस को लेकर बात की.

महेश भट्ट ने जमकर की ‘सैयारा’ की तारीफ

साथ ही उन्होंने फिल्म की काफी तारीफ भी की. महेश भट्ट ने कहा, ‘फिल्मों की दुनिया भी एक जंगल जैसी है, जहां हर डायरेक्टर को खुद को साबित करने के लिए एक शेर मारना होता है’. महेश भट्ट ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘हमें ब्लॉकबस्टर फिल्मों का जश्न इसलिए मनाना चाहिए, क्योंकि ये फिल्म इंडस्ट्री की इकोनॉमी को आगे बढ़ाती हैं’. उन्होंने कहा कि आज जब बिना दिमाग वाली फिल्में बनाई जा रही हैं ऐसे में ‘सैयारा’ जैसी फिल्में उम्मीद की किरण हैं’.

31 साल पुराना वो अश्लील गाना, जिसे आज भी सुनकर आ जाए शर्म, हिल गया था सेंसर बोर्ड, लेकिन सिनेमाघरों में खूब बजी थी सीटियां

‘सैयारा’ का हिट होना मायने रखता है

उनका मानना है कि ये फिल्म उन पुराने विचारो को तोड़ती है, जो ये कहते हैं कि केवल एक ही तरह की कहानियां चलती हैं. उन्होंने कहा कि मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने ये साबित कर दिया है कि दर्शकों को आज भी सच्चे और दिल से जुड़ी कहानियों की तलाश है. ये फिल्म सिर्फ एक रोमांटिक कहानी नहीं है, बल्कि ये फिल्म इंडस्ट्री को एक नया नजरिया भी देती है. आज जब बाजार में सावधानी बरती जा रही है, तब ‘सैयारा’ जैसी फिल्म का हिट होना बहुत मायने रखता है.

मोहित सूरी की सक्सेस से खुश हैं महेश भट्ट

मोहित सूरी और महेश भट्ट का रिश्ता काफी पुराना है. दोनों ने मिलकर ‘आशिकी’ फ्रेंचाइजी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया था. महेश भट्ट ने ‘आशिकी’ से शुरुआत की और मोहित ने ‘आशिकी 2’ के जरिए उस कहानी में नई जान डाल दी. अब ‘सैयारा’ के साथ मोहित ने खुद को उस छाया से बाहर निकाला है और एक नया सिनेमाई ब्रह्मांड तैयार किया है. महेश भट्ट का मानना है कि मोहित ने अब अपना असली रंग दिखा दिया है. वे अब केवल उनके स्टूडेंट नहीं हैं, बल्कि एक अलग पहचान बना चुके हैं.

फैंस में ‘सैयारा’ क्रेज, हाथ में ड्रिप, आंखों में आंसू; फिल्म देखने पहुंच गया लड़का; पब्लिक बोली- पहले…

मोहित सूरी ने जी लिया फिल्म का टाइटल

‘सैयारा’ के साथ उन्होंने ये दिखा दिया कि वो अकेले भी चमक सकते हैं. महेश भट्ट ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अब मोहित ने खुद की एक खास आवाज ढूंढ ली है, जो भीड़ में अलग सुनाई देती है’. बता दें, आखिर में महेश भट्ट ने इमोशनल होकर कहा, ‘एक मेंटर के लिए इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है कि उसका शागिर्द इस अंधेरे दौर में अकेला चमकता सितारा बन जाए. मोहित ने सच में अपनी फिल्म के टाइटल ‘सैयारा’ को जी लिया है’.