June 5, 2026

इन्ही बहनों की शक्ति व आर्शिवाद से मेरी पहचान भिलाई से लेकर देश तक बनी- देवेन्द्र यादव

IMG-20250806-WA0003

भिलाई। सेक्टर-5 स्थित मार्केट डोमशेड में आज दोपहर भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक देवेन्द्र यादव ने सभी अपनी बड़ी व छोटी माताओं-बहनों से राखी के पावन पर्व के पहले राखी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बहनों ने युवा विधायक व भाई देवेन्द्र यादव को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर उनकी दोनों हाथों की कलाई में रॉखियां बांधी व देवेन्द्र ने अपने से बड़ों का पैर छूकर आर्शिवाद लिया।

इस अवसर पर युवा विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि एक दशक पहले से राखी मिलन कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। ये दूसरी बारी है। इतनी माताओं-बहनों का मुझे स्नेह व आर्शिवाद है और आज मै जो भी कुछ हूं इन सबके आर्शिवाद की बदौलत हूं। इनके आर्शिवाद से ही मै भिलाई से लेकर देश तक के लोगों की सेवा और काम भी कर पा रहा हूं और मैं हर चुनौती को स्वीकार करता हूं। उनमें मेरी इन माताओं और बहनों का भरपूर आर्शिवाद है। इन्ही बहनों के शक्ति व आर्शिवाद से देवेन्द्र लगातार आगे बढ़ रहा है। बहनों के आर्शिवाद से हर चुनौती स्वीकार है। ये प्यार और स्नेह का रिश्ता मेरी बहनों के साथ हमेशा बना रहेगा। आई सभी बहनों का हृदय से आभार किया। सर्वप्रथम ब्रम्हाकुमारी से आई आशा दीदी ने युवा विधायक देवेन्द्र यादव को राखी बांधकर इस राखी मिलन कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद रिसाली,दुर्ग,भिलाई एवं खुर्सीपार व सेक्टर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर युवा विधायक देवेन्द्र की कलाई में राखी बांधी। कार्यक्रम का संचालन पार्षद लक्ष्मीपति राजू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर नीरज पाल, सभापति बंटी गिरवर साहू, पार्षद केशव चौधरी, पार्षद एकांश बंछोर, एनएसयूआइ नेता गुरलीन सिंग, सौरभ श्वेता मिश्रा, अभय सहित युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

 

You may have missed