March 10, 2026

ट्रांसपोर्ट नगर में बीटीटीटीए के सहयोग से एमएलए कोर्सेवाड़ा ने रोपे पौधे, दिया पर्यावरण का संदेश…

IMG-20250806-WA0009

भिलाई। ट्रांसपोर्ट नगर में आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें अहिवारा विधायक मंहत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा व बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर मौजूद थे। विधायक ने पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का एक बढ़िया संदेश दिया। इस नेक कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही। जिसकी सभी ने सराहना की। इस कार्यक्रम का आयोजन भिलाई ट्रक-ट्रेलर ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन द्वारा किया गया। जिसमें अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

इस कार्यक्रम में आज एसोसिएशन के तरफ से मुख्य संरक्षक प्रभुनाथ मिश्रा, महेन्दर सिंग, सुधीर सिंग,अनिल सिंग, बलजिंदर सिंग(बिल्ला), कार्यकारी अध्यक्ष अनिल चौधरी, महासचिव मलकित सिंग लल्लू, कोषाध्यक्ष जोगाराव के अलावा सक्रिय सदस्य सुनील चौधरी, पंकज सिंग,शहनवाज कुरैशी, युवा ट्रांसपोटर सोम सिंग, युवा ट्रांसपोटर यश सिंग, पिताम्बर गुरप्रीत सिंग, गुरमीत सिंग, रमन, पारस, पंकज शर्मा, शिवपूजन यादव, मनोज अग्रवाल, सुनील यादव, ललित यादव, हर्ष शर्मा ने अपनी अहम भूमिका निभाई। साथ ही छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, भाजपा के जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू की इस कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति थी। पर्यावरण संरक्षण के लिए दर्जनों पौधे आज रोपें गए। ट्रांसपोर्ट नगर की सामाजिक जागरुकता व पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता बनकर सामने आया।

००००००००

You may have missed