ट्रंप को जवाब दीजिए… अमेरिका द्वारा 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा…
अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ को लेकर कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा, नरेंद्र मोदी के दोस्त ट्रंप ने अब भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ट्रंप लगातार भारत के खिलाफ कदम उठा रहे हैं, लेकिन मोदी उनका नाम नहीं लेते हैं। उन्हें अब ट्रंप को जवाब देना चाहिए।
ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ पर भड़के राहुल गांधी
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ की आलोचना करते हुए इसे ‘आर्थिक ब्लैकमेल’ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भारत को अनुचित व्यापार समझौते के लिए धमकाने का प्रयास है।