अब बारिश के पानी से नहीं होगा कीचड़ …
अब बारिश के पानी से नहीं होगा कीचड़
रिसाली: रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने वार्ड 7 रिसाली सेक्टर पूर्व में विकास कार्यो की भूमि पूजन की। यहां पार्षद निधी से सिमेंटीकरण कार्य होना प्रस्तावित है। महापौर ने इस अवसर पर कहा कि संयत्र ने तीन दशक पहले आवास निर्माण कराया है। वर्तमान में आवास जर्जर हो चुका है और बारिश के मामूली पानी से घर के सामने कीचड़ हो जाता है। सिमंेटीकरण कार्य से नागरिकों को सुविधा मिलेगी। भूमिपूजन अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद संजू नेताम, एमआईसी जहीर अब्बास, अनील देशमुख, जमुना ठाकुर समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
————————————————————