Home छत्तीसगढ़ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयन्ती 20 अगस्त को प्रातः 11 बजे...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयन्ती 20 अगस्त को प्रातः 11 बजे राजीव गांधी चौक स्थित प्रतिमा स्थल में पुष्पांजलि आयोजन…

4
0

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयन्ती 20 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर मे छोटापारा में नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम के समीप स्थित राजीव गांधी चौक में उनके प्रतिमा स्थल में उनका सादर नमन करने पुष्पांजलि आयोजन रखा गया है।

पुष्पांजलि आयोजन हेतु रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग की ओर से रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के जोन कमिश्नर को राजीव गांधी चौक में राजीव गांधी के प्रतिमा स्थल पर और आसपास के क्षेत्र में आवश्यक साफ-सफाई, पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुडियां आदि के साथ-साथ अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्था करवाने निर्देशित किया गया है।