March 8, 2026

छात्राओ में एंटी रैगिंग जागरूकता संबधी कार्यक्रमो का वृहद आयोजन…

IMG-20250820-WA0006

यूजीसी के निर्देशानुसार 12 अगस्त 2025 से लेकर 18 अगस्त 2025 तक एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया गया।जिसके अंतर्गत भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई की प्राचाया श्रीमती पी सी क्लॉडियस मैडम के निर्देशन मे एंटी रैगिंग समिति द्वारा IQAC के सहयोग से 7 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इसमे एंटी रैगिंग समिति के द्वारा छात्राओं को दिनांक 12.08.2025 से एंटी रैगिंग के प्रति निरंतर जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं की समस्त छात्राओं से शपथ पत्र भरवाया गया । दिनांक 13.08.2025 को एक लोगो कम्पटीशन का आयोजन किया गया। दिनाक 14.08.2025 को स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।दिनांक 15.08.2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की सभी छात्राओं को प्राचार्या श्रीमती पी सी क्लॉडियस मैडम द्वारा एंटी रैगिंग की शपथ दिलवाई गई। “रैगिंग ना केवल अपराध है बल्कि मानव अधिकार का हनन भी है, अतः वे इस प्रकार के किसी भी कृत्य में शामिल नहीं रहेंगे।”

दिनांक 16.08.2025 तथा 17.08.2025 को पोस्टर, रील्स एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक था “रैगिंग एक अपराध है” जिसमे महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया। दिनांक 18.08.2025 को सभी प्रतियोगिताओं का विभिन्न विभागों के जजों के द्वारा किया गया जिसके माध्यम से सभी चयनित प्रतिभागियों की सूची तैयार की गई ।

लोगो डिजाइनिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. तृप्ती देशमुख (बी.एस.सी. तृतीय ) द्वितीय स्थान कु रेशमा ख़ातून वर्ष माइक्रोबायोलॉजी),तृतीय स्थान कु चाँदनी खरशम एवम् कु अंजली साहू ने प्राप्त किया। साथ ही दो सांत्वना पुरस्कार कु कुमकुम वर्मा एवम् कु तान्या मिश्रा को प्रदान किये गए । स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. कुमकुम वर्मा, द्वितीय कु हरीतिका शिन्हा, तृतीय कु तृप्ति देशमुख प्राप्त किया गया। साथ ही दो सांत्वना पुरस्कार कु तृप्ति साहू एवं कु योग्यता साहू द्वारा प्राप्त किए गए ।इसी प्रकार पोस्टर मेकिंग और निबन्ध लेखन एवम् रील्स मेकिंग प्रतियोगियों को भी प्रमाण पत्र देकर प्राचार्या मैडम के द्वारा सम्मानित किया गया दिनांक 19.08.2025 को एंटी रैगिंग सप्ताह में हुई प्रतियोगिताओ में चयनित छात्राओ के लिए प्रमाण पत्र वितरण एवं इस 7 दिवसीय कार्यक्रम के समापन का आयोजन किया गया।जिसमें छत्राओ द्वारा रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता लिए नाट्य प्रस्तुति की गई। जिसका शीर्षक था “रैगिंग एक उत्पीड़न ही नहीं दंडनीय अपराध है” इस कार्यक्रम में प्रमाण पत्र का वितरण हमारे महाविद्यालय की प्रचार्या श्रीमती पी सी क्लॉडियस मैडम सह प्राचार्या डॉ आशा रानी दास मैडम एवं IQAC प्रभारी डॉ. भावना पांडे मैडम द्वारा किया गया।प्रचार्या मैडम ने छात्राओ ओ को उद्भोदित किया जिसमें उन्हें छात्राओ को रैगिंग जैसी इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागध्यक्ष, शैक्षणिक स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम का संचालन एंटी रैगिंग की प्रभारी डॉ. दीप्ति चौहान द्वारा किया गया साथ ही धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सपना ठाकुर द्वारा किया गया। सभी के सहयोग से इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ।

You may have missed