March 13, 2026

महापौर के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सफाई गैंग भेजकर महादेवघाट की लगातार एक सप्ताह सफाई करवाकर स्वच्छता कायम की…

IMG-20250820-WA0024

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर महादेवघाट में गंदगी होने की जनशिकायत के त्वरित निदान हेतु नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग की विशेष सफाई गैंग ने नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर लगातार एक सप्ताह तक महादेवघाट में घाट व पचरी की सघन सफाई करवाकर कचरा गंदगी उठवाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु स्वच्छता कायम की।

श्री गणेश उत्सव पर्व के पूर्व महापौर के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रिती सिंह ने प्रतिदिन एक सप्ताह तक निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता निरीक्षक श्री गिरिजेश तिवारी की उपस्थिति में महादेवघाट की सफाई का निरीक्षण कर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये एवं स्वच्छता कायम की। वर्तमान में महादेवघाट की सफाई की मॉनिटरिंग महापौर के निर्देश पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रतिदिन की जा रही है एवं श्रीगणेश उत्सव हेतु पूर्ण स्वच्छता कायम करने अभियान प्रतिदिन जारी है। नागरिको से नदी में कचरा व गंदगी नहीं डालने एवं स्वच्छता कायम स्खने सहभागिता दर्ज करवाने की अपील महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम की ओर से की है।

You may have missed