नेहरू नगर ईस्ट में ओम् वरिष्ठ नागरिक संघ का हुआ गठन : अनंतराम वर्मा बने अध्यक्ष
भिलाई। नेहरू नगर ईस्ट, वार्ड -4 भिलाई में गणेश उद्यान में वरिष्ठ नागरिकों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, निवर्तमान अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू एवं महासचिव गजानंद साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। वरिष्ठ नागरिकों की गतिविधियों को संचालित करने के लिए बैठक में सर्वसम्मति से “ओम् वरिष्ठ नागरिक संघ” का गठन किया गया। प्रबंधकारिणी में वरिष्ठ नागरिक अनंतराम वर्मा अध्यक्ष चुने गए। अन्य पदाधिकारियों में श्रीमती तुलसीवृंदा देवांगन एवं डब्ल्यू.जी. समर्थ उपाध्यक्ष, जीवन वर्मा सचिव, सुरेश कुमार मनसाना कोषाध्यक्ष, प्रेमलाल साहू संयुक्त सचिव, दुबेलाल सेन प्रचार सचिव तथा आर.के.साहू, पवन कुमार पांडेय, श्रीमती इंद्रकांति अग्रवाल, श्रीमती उर्मिला साहू, श्रीमती संध्या चंद्राकर, लेखराम वर्मा, आर.के. त्रिपाठी, के.के.बघेल, मंथिर लाल साहू, देवव्रत देवांगन एवं भी. आर. कलिहारी कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने कहा कि नवगठित समिति के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की खुशहाली एवं कल्याण के लिए रचनात्मक गतिविधियों का संचालन करें और अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को समिति से जोड़ें। बैठक में सर्वसम्मति से नवगठित ओम् वरिष्ठ नागरिक मंच को भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ से संबद्ध करने का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ सदस्य रामकुमार साहू ने पहल करते हुए नवगठित वरिष्ठ नागरिक संघ को दस कुर्सियां भेंट की। सभी ने इस पहल की सराहना की है।
नवगठित पदाधिकारियों को भगवान गणेश जी एवं शिवजी के मंदिर प्रांगण में तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। संचालन गजानंद साहू एवं आभार प्रदर्शन अनंत राम वर्मा ने किया।
—