March 8, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय में NAAC पर विशेष व्याख्यान का आयोजन…

IMG-20250823-WA0044

भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) से संबंधित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जगजीत कौर सलुजा, विभागाध्यक्ष भौतिक, शासकीय वी.वाई.टी.पी.जी. स्वायत्त महाविद्यालय, दुर्ग उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती प्रतिमा छाया क्लॉडियस, प्राचार्य, भिलाई महिला महाविद्यालय ने की। उन्होंने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी संस्थान का मुख्य उद्देश्य होती है और NAAC इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

मुख्य अतिथि डॉ. जगजीत कौर सलुजा ने अपने व्याख्यान में NAAC की उपयोगिता, गुणवत्ता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया तथा शैक्षणिक संस्थानों में आत्म-मूल्यांकन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित प्राध्यापकों के प्रश्नों का समाधान करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आत्म-मूल्यांकन एवं सतत सुधार आवश्यक हैं।

उप प्राचार्य डॉ. आशा रानी दास ने महाविद्यालय के सतत विकास हेतु सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के सहयोग पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन IQAC प्रभारी डॉ. भावना पांडेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन NAAC समन्वयक डॉ. रूपम अजीत यादव ने प्रस्तुत किया।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं अशैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may have missed