June 6, 2026

देश भक्ति से प्रेरित आपरेशन सिंदूर के थीम पर भव्य पंडाल …

images (17)

भिलाई नगर, 25 सितम्बर 2025: समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने प्रेस क्लब के सम्माननीय पत्रकारों से पत्रकार वार्ता के माध्यम से अपनी बात रखी ।

युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा, श्री दुर्गा पूजा, और दशहरा पर्व 2025 का भव्य आयोजन इस साल भिलाई के सेक्टर 7 हाईस्कूल दशहरा मैदान में किया जा रहा है। यह आयोजन भिलाई का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव होने जा रहा है, जहां भक्तगण और दर्शक अद्वितीय अनुभव का आनंद ले सकेंगे।

युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल प्रदेश की पहली ऐसी समिति है जो तीनों आयोजन एक साथ एक स्थान पर करता है ।

**श्री गणेश पूजा (27 अगस्त 2025 – 6 सितम्बर 2025):**

श्री गणेश पूजा का आयोजन एक भव्य पंडाल में किया जाएगा, जिसे चावला कैटरर्स और डेकोरेटर्स के मिंकू चावला द्वारा देश भक्ति से प्रेरित ‘आपरेशन सिंदूर ‘ थीम पर पंडाल सजाया गया है। यह पंडाल परंपरा और आधुनिकता का संगम प्रस्तुत करेगा। लाईट हंस के सुदर्शन साहू,एल ई डी साउंड परवेज एवं इसके अलावा, मेले के साथ फूड स्टाल्स भी शामिल होंगे, जो उत्सव में और भी रोमांच जोड़ देंगे।

 

**श्री दुर्गा पूजा ( 22 सितंबर 2025 – 2 अक्टूबर 2025 ):**

श्री दुर्गा पूजा के दौरान माँ दुर्गा की आराधना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला इस पर्व को और भी जीवंत बनाएगी। यह उत्सव आस्था और उत्साह का संगम होगा, जहां भक्तगण विशेष पूजा-अर्चना के माध्यम से माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

 

**दशहरा पर्व (2 अक्टूबर 2025):**

दशहरा पर्व पर रावण, कुंभकर्ण, और मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। इस आयोजन को और खास बनाने के लिए काकीनाडा (आंध्रप्रदेश) की प्रसिद्ध आतिशबाजी की जाएगी, जो आई. पी. एल. स्तर की इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी से प्रेरित होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला और भव्य आतिशबाजी इस पर्व को अविस्मरणीय बना देगी।

 

इस महोत्सव को सफल बनाने में ब्लू डॉट स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड ने विज्ञापन की ज़िम्मेदारी उठाई है, और SAIL TMT ,महावीर डेवलपर्स, सुमीत बाज़ार हमारे प्रमुख प्रायोजक हैं।

 

हम भिलाई के सभी सम्माननीय नागरिकों से आग्रह करते हैं कि इस महोत्सव में शामिल होकर भारतीय संस्कृति और धर्म के इस अद्वितीय पर्व को सफल बनाने में सहयोग करें। आपका समर्थन हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ,जी.अमर ,राजनारायन सिंह,सुदीपधर दीवान,रविन्द्र सिंह ,के. वेंकट,ब्रह्मा नायडू, प्रकाश राव,बी. प्रसाद,टी.तुलसी राव,वशिष्ठ वर्मा, जोगिंदर कुमार,बी .पद्मनाभन ,टी .शंकर,रमेश कुहिकर, जे.पी. राजू,मरिया दास,हरप्रीत भाटिया, रमेश पटेल , टी.शिवा,के. केशव,प्रीतम साहू,हिमांशु साहू,आदित्य गावले,प्रसंगी ,राहुल,एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे ।