June 6, 2026

श्री सांई नाथ जन सेवा समिति ने MBBS के शासकीय मेडिकल कॉलेज में फ्री सीट प्राप्त करने पर जी. जोशना को सम्मानित किया…

IMG-20250825-WA0021

श्री सांई नाथ जन सेवा समिति ने संस्था के सलाहकार श्री जी. जगन्नाथ राव के सुपुत्री कु. जी. जोशना ने एमबीबीएस के NEET यूजी परीक्षा में अच्छे रैंक लाकर एम.बी.बी.एस. के शासकीय कॉलेज पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर में फ्री सीट प्राप्त करने पर संस्था कु. जी. जोशना को उनके निवास जाकर शॉल श्रीफल व मोमेंटो से सम्मानित किया और जोशना व उनके परिवार को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिये। संस्था के अध्यक्ष श्री जी. माधव राव ने कहा कि आपके कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हमे आप पर गर्व है और आपके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। और यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। शासकीय कॉलेज में फ्री सीट मिलना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, खासकर मेडिकल जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में आपने अपनी पढ़ाई में बहुत मेहनत की है, और इसका फल आपको मिला है।

संस्था के प्रमुखजनों ने कहा मेडिकल क्षेत्र में हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। इसलिए, हमेशा सीखने के लिए उत्सुक रहे। अब आपकी असली पढ़ाई शुरू होगी। सरकारी कॉलेज में दाखिला मिलने के बाद, अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें और सफलतापूर्वक अपना कोर्स पूरा करे। मेडिकल की पढ़ाई चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन सकारात्मक रहे और कड़ी मेहनत करते रहे। और इस सम्मान से भावुक होकर जी. जोशना के माता पिता ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किये और बेटी की सफलता पर बहुत प्रसन्न है और कु. जी. जोशना ने कहा प्रति दिन 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती हूँ और बचपन से मेरा लक्ष्य है कि मैं डॉक्टर बनना है अब इस मुकाम को हासिल करके बहुत अच्छा महसूस हो रहा है और इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और अपने शिक्षको को दिया।

इस सम्मान कार्यक्रम में प्रमुखरूप से संस्था के सलाहकार व मार्गदर्शक श्री एन. एन. राव, डॉ. के. चिरंजीवुलु, टी. गुन्नाराव, के. राम मूर्ति, एम. पापाराव, के. प्रसाद राव, जी. श्रीनिवास, जी. माधव राव, आर. बालराजू, वाय. योगेश, बबलू (रुद्रा), श्रीनू , जी. जगन्नाथ राव व उनके परिवार के सभी सदस्य उपस्थित हुए।