छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्र के बराबर मिलेगा महंगाई भत्ता…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शासकीय सेवकों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के बाद वित्त विभाग ने सोमवार को महंगाई भत्ते (DA) में 2% बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55% महंगाई भत्ता मिलेगा। इसको लेकर वित्त विभाग ने प्रदेश के समस्त विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त और कलेक्टरों को पत्र जारी किया है।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए देशभर के 45 शिक्षकों का चयन किया गया है, इनमें छत्तीसगढ़ के दो शिक्षक डॉ. प्रज्ञा सिंह और संतोष कुमार चौरसिया भी शामिल हैं. इन शिक्षकों को 5 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 50 हजार रुपए नगद के साथ रजत पदक प्रदान किया जाएगा.