गणेश चतुर्थी महोत्सव हेतु यातायात पुलिस की बैठक एवं दिशा-निर्देश…
दुर्ग: दिनांक 25 अगस्त 2025 को* नेहरू नगर, दुर्ग स्थित *यातायात कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), दुर्ग की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई*। इस बैठक में *महोत्सव के दौरान यातायात प्रबंधन, मार्ग विचलन योजना, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा पार्किंग प्रबंधन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।* उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि त्योहार अवधि में आमजन की सुरक्षा तथा यातायात की सुगमता सुनिश्चित की जा सके।
*बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय निम्नानुसार हैं* –
. *गणेश प्रतिमाओं की स्थापना एवं विसर्जन स्थलों के आसपास अतिरिक्त यातायात पुलिस बल की तैनाती।*
. *भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में Route Diversion Plan लागू कर यातायात का सुव्यवस्थित संचालन।*
. *आयोजन स्थल एवं मुख्य मार्गों के निकट पर्याप्त Parking Zones चिन्हित कर नियंत्रित पार्किंग व्यवस्था।*
. *आपातकालीन सेवाओं (Ambulance, Fire Brigade आदि) के लिए स्वतंत्र मार्ग सुरक्षित रखना।*
.*यातायात व्यवस्था की सतत निगरानी हेतु CCTV कैमरों एवं कंट्रोल रूम के माध्यम से मॉनिटरिंग।*
. *बैरिकेडिंग एवं साइन बोर्ड्स के माध्यम से श्रद्धालुओं को उचित दिशा-निर्देश प्रदान करना*।
________________________________________
*जनता से अपील*
यातायात पुलिस, दुर्ग समस्त नागरिकों से अनुरोध करती है कि गणेश चतुर्थी महोत्सव के दौरान –
• *यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें।*
• *अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन प्रवेश से बचें।*
• *प्रतिमा स्थल व विसर्जन मार्ग पर पैदल चलने एवं सुरक्षा बैरिकेडिंग का पालन करें।*
• *यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोगात्मक भाव से पालन करें।*
नागरिकों के सहयोग से ही इस महोत्सव को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराया जा सकेगा।