June 6, 2026

दिनांक 29.08.2025 को ओए-बीएसपी द्वारा अगस्त माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन…

Screenshot_20250828_162653 (1)

बी.एस.पी. आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अगस्त माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान समारोह दिनांक 29.08.2025 को सायं 7.00 बजे प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित किया जायेगा।

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ओए-बीएसपी महासचिव श्री परविंदर सिंह ने बताया कि आफिसर्स एसोसिएशन ने सम्मान की परम्परा को कायम रखते हुए अगस्त माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में कुल 154 अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं जिसमें से जनवरी से जुलाई 2025 तक के कुल 97 सेवानिवृत्त अधिकारियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया जा चुका है एवं इस माह कुल 10 सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निम्न अधिकारी शामिल हैं-

श्री जीतेन्द्र मोहन पलैया, जीएम (ईडीडी), श्री सुबिद कुमार डे, जीएम इंचार्ज (स्टोर्स), डॉ गिरीश उमरेडकर, एडिशनल सीएमओ (मेडिकल), श्री जयन्त कुमार घोष, एजीएम (एसएमएस-3), श्री निरंजन मधुकर मुले, एजीएम (सीओसीसीडी), श्री रवि विक्रम अग्रवाल, सीनियर मैनेजर (इंस्ट्रुमेंट), श्री के श्रीरंगा, सीनियर मैनेजर (मेडिकल), श्री राजेंद्र कुमार सिंह, मैनेजर (टीएसडी), श्री ब्रिजेश कुमार अग्रवाल, डिप्टी मैनेजर (सीओसीसीडी), श्री चंद्रकांत गुप्ता, असिस्टेंट मैनेजर (एसएमएस-2), ।

ओए-बीएसपी द्वारा इन वरिष्ठ सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जायेगा।