March 7, 2026

दुर्ग लोकसभा के माननीय सांसद विजय बघेल जी को संयुक्त रूप से संस्था के द्वारा पुष्प भेंट कर अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी।

IMG-20250829-WA0009 (1)

आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फुल कॉन्टैक्ट कराते की ख्याति प्राप्त संस्था काॅरा -कु- जू -बो काई काॅन फुल कॉन्टैक्ट कराते एंड योग एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के डायरेक्टर सेंसाई गिरी राव जी के नेतृत्व मे संस्था के सीनियर ब्लैक बेल्ट , ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक गण एवं संस्था के राष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा दुर्ग लोकसभा के माननीय सांसद श्री विजय बघेल जी को संयुक्त रूप से संस्था के द्वारा पुष्प भेंट कर अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री विजय बघेल जी ने गिरी राव व समस्त खिलाड़ियों को खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए दुर्ग जिले में खेल को आगे बढ़ाने और शरीर को स्वस्थ रखने बात कही। सांसद श्री विजय बघेल जी से मुलाकात करने वालों में डायरेक्टर सेंसाई श्री गिरी राव जी के साथ ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक गण क्रमशःदीपक गुप्ता ,रामकुमार पांडे, गांधी सोनी , मनोज नेताम, अनुज दहाते ,विधि मिश्रा , काजल बेहरा , रविकांत दुबे अन्य खिलाड़ियों में अमरकांत तिवारी, महक हुसैन, काव्याऺश उपस्थिति थे ।

 

 

You may have missed