March 7, 2026

आधी रात को गुंडा-बदमाशों के घर पहुंचे एसएसपी, दरवाजा खटखटाया ली तलाशी…

IMG-20250830-WA0003
  • दुर्ग पुलिस की बॉन्ड भरवाने की पहल रंग लाई, कई बदमाश अपराध छोड़े चुके
  • -आगामी त्योहार के मद्देनजर हर गुंडा और निगरानी बदमाश पर सत्त निगरानी

भिलाईनगर। जिले में हत्या, हत्या का प्रयास और चाकूबाजी जैसी घटनाओं में अधिकतर निगरानी गुंडे बदमाशों की संलिप्तता पाई जाती है। उनकी सत्त निगरानी होती है कि नहीं इसे परखने के लिए दुर्ग एसएसपी खुद आधी रात को बदमाशों के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया और भौतिक जांच की। पता चला कुछ बदमाश बाहर हैं तो कुछ बदमाश अपराध छोड़कर काम धंधा करने लगे हैं।

जिले में 23 थाना और 6 पुलिस चौकी है। इनमें कुल गुंडा-बदमाश 515 और निगरानी बदमाश 265 हैं। इनकी अलग-अलग थानों में हिस्ट्री दर्ज है। थानेदार इन गुंडें बदमाशों की निगरानी करते हैं ताकि वे किसी भी अपराधिक वारदात को अंजाम न दें सकें। अपराधिक प्रविृत के लोगों के गुंडा लिस्ट जारी की जाती है। ताकि कानून व्यवस्था में कसावट बनी रहे। वहीं त्योहारों के मद्देनजर जिले की पुलिस ने तीन दिन अभियान चलाकर गुंडे-बदमाशों को चेक करने सीएसपी और थानेदार पहुंचकर उनकी उपस्थिति को चेक की। इतना ही नहीं निगरानी करने दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल खुद आधी रात को बदमाशों के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया और भौतिक जांच की। पता चला कोई घर से बाहर है तो कोई रोजी मजदूरी करने घर से बाहर हैं। तीन दिन अभियान चलाकर प्रत्येक निगरानी एवं गुंडा बदमाश की चेकिंग की गई। गौरतलब हो कि जिले में दुर्ग पुलिस ने गुंडे-बदमाशों को अपराध ना करने बॉन्ड ओवर की पहल रंग ला रही है। ऐसा इसलिए कई बदमाश अपराध छोड़कर मजदूरी कर रहा है तो कोई कम्युटर मैकेनिक का काम कर रहा हैं।

जांच में 111 बदमाश की उपस्थिति,61 बाहर

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि तीन दिनों के अभियान में जिले के कुल 111 बदमाश की उपस्थिति दर्ज हुई है। 61 घरों से बाहर होने की जानकारी मिली। इतना ही नहीं करीब 41 बदमाश जेल में बंद है तो ती लोगों की मौत हो चुकी है और

132 बदमाशों का बॉन्ड ओवर की कार्रवाई पुलिस कर रही हैं।

फरार शुदा एवं काम से बाहर रहने वाले बदमाशों के घरों में राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी स्वयं जाकर चेक किया और बदमाशों के घरों की तलाशी भी ली गई। जेल में बंद आरोपियों के विषय में जेल से भी जानकारी प्राप्त की। आगामी त्यौहार के मडे नजर हर गुंडा और निगरानी बदमाश पर बाउंड ओवर की कार्रवाई की जा रही है।