विदेश दौरे से आज लौटेंगे CM साय…
रायपुर: विदेश दौरे से सीएम विष्णुदेव साय आज वापस लौट रहे हैं. दोपहर 2.40 बजे वे रायपुर पहुंचेंगे. सीएम साय 10 दिनों के विदेश दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने जापान और साउथ कोरिया का दौरा किया. यह दौरा निवेश को लेकर आधिकारिक रूप से किया गया था. सीएम के वापस लौटने पर बीजेपी ने स्वागत के लिए खास तैयारियां की है.