March 7, 2026

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई से माओवादी नेटवर्क को झटका…

images

नारायणपुर। नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने जंगलों में दबिश देकर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए. जांच में पता चला कि बरामद हथियार माओवादी गतिविधियों में इस्तेमाल होते थे. ऑपरेशन को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अंजाम दिया गया.

पुलिस को LMG, SLR, बंदूकें और बारूद जैसी सामग्री मिली. यह अभियान कई महीनों की तैयारी और इनपुट्स पर आधारित था. ऑपरेशन के चलते कई माओवादी कैम्प खाली कर भागे. स्थानीय प्रशासन ने गांवों में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी है. अधिकारियों ने बताया कि अब गांवों को माओवादी दबाव से मुक्त किया जा रहा है. ग्राम सभाओं में लोगों ने सुरक्षाबलों का आभार व्यक्त किया. कार्रवाई से क्षेत्र में शांति स्थापना की उम्मीद जगी है.

You may have missed