March 12, 2026

निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल ने अधिकारियों सहित आरडी तिवारी स्कूल और करबला तालाब में प्रगतिरत विकास एवं मरम्मत कार्यो की प्रगति का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण…

IMG-20250901-WA0041

रायपुर – आज रायपुर पश्चिम विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत और नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर रायपुर नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल सहित नगर निगम जोन 5 क्षेत्र के अंतर्गत आरडी तिवारी शासकीय विद्यालय में नगर निगम जोन 5 लोककर्म विभाग द्वारा प्रगतिरत अतिरिक्त कक्ष निर्माण रंगाई पोताई, वॉशरूम की मरम्मत सेप्टिक टैंक का निर्माण, पाईप लाईन की मरम्मत, खेल मैदान का विकास कार्य, फॉल सिलिंग की मरम्मत,

पैनल लाईट बदलने का कार्य, सरहदी दीवाल की मरम्मत एवं ऊंचाई बढ़ाने का कार्य, हैण्डवॉश पेयजल प्लेटफार्म निर्माण, खिडकी एवं दरवाजा मरम्मत के अधोसंरचना मद अंतर्गत 1 करोड 60 लाख की स्वीकृत लागत से जारी विकास कार्यों एवं मरम्मत कार्यों और नगर निगम जोन 7 अंतर्गत करबला तालाब में प्रगतिरत विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, श्री संजय बागड़े, जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता श्री अशुल शर्मा जुनियर, जोन 5 के सहायक अभियंता श्री नागेश्वर रामटेके एवं संबंधित निगम जोन 5 अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल ने संबधित अधिकारियो को सतत मॉनिटरिंग कर आरडी तिवारी के प्रगतिरत विकास और मरम्मत के कार्यों को शीघ्र तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता युक्त तरीके से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

You may have missed