Home छत्तीसगढ़ गदा चौक वैशाली नगर पर हेलमेट पहने एवं सड़क सुरक्षा को मानने...

गदा चौक वैशाली नगर पर हेलमेट पहने एवं सड़क सुरक्षा को मानने वालों का पौध देकर आर्टकॉम संस्था ने किया सम्मान…

2
0

आर्टकॉम हर आंगन एक पेड़ अपने कला एवं संस्कृति के क्षेत्र के साथ साथ अपने सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए हर रविवार कि तरह इस रविवार दिनांक 31 अगस्त 2025 को हर आंगन एक पेड़ के सदस्यों के द्वारा भिलाई वासियों को वैशाली नगर क्षेत्र को हरा भरा करने के लिए गदा चौक सुपेला में पौधा वितरण कर शपथ दिलाई गई की पौधे को अपने आंगन में लगाकर पेड़ होते तक जतन करेंगे !

लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया , पौधे पाकर बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरे खिले, लोगो ने अपने अपने दिए गए व्यक्तव्य में कहा कि आर्टकॉम एक बेहद नेक कार्य कर रही है लोगो को खासकर वैशाली नगर क्षेत्र में घरों के मकड़ जाल को देखते हुए उससे ज्यादा संख्या में अपने अपने कालोनियों, वार्ड , स्ट्रीट, गलियों, दुकानों के सामने एवं पीछे आंगन में पौधे रोपने कि जरूरत है ! पर्यावरण को संतुलित करने के लिए यह बेहद जरूरी है !

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों द्वारा हेलमेट ⛑️ पहनकर जाने वाले एवं यातायात नियमों का पालन करने वाले का पौधा देकर सम्मान भी किया गया !

इस दौरान संस्था के प्रमुख संरक्षण करमजीत सिंह , अध्यक्ष गुरुनाम सिंह बिन्दर, संस्थापक निशु पांडे, शारदा गुप्ता, नीलकमल सोनी, बंटी नाहर,अमिताभ भट्टाचार्य, मेघा कौर, काजल साहा, सी पी सिंह आदि सदस्य गण मुख्य रूप से उपस्थित थे !