March 9, 2026

छत्तीसगढ़ जमीयतुल कुरैश युथ विंग बैजनाथपारा ने आवेदन कर दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट रायपुर का पत्र संलग्न कर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी को दिया…

Screenshot_20250902_192106 (1)
  • निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने 7 सितम्बर 2025 के स्थान पर 8 सितम्बर 2025 को पर्युषण पर्व में संव्त्सरी व उत्तम क्षमा पर्व पर मांस- मटन विक्रय रायपुर नगर निगम के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में प्रतिबंधित रहने की जानकारी देने जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए निर्देश

        रायपुर – छत्तीसगढ़ जमीयतुल कुरैश युथ विंग बैजनाथपारा रायपुर द्वारा नगर निगम रायपुर की स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदन दिया गया है जिसमें उन्होने श्री दिगम्बर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट रायपुर का पत्र संलग्न किया है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि दिनांक 8 सितम्बर 2025 को एकम क्षमावाणी पर्व है। नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह ने नगर निगम रायपुर के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को पूर्व में दिये गये निर्देश दिनांक 7 सितम्बर 2025 के स्थान पर 8 सितम्बर 2025 को पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में पशुवध गृह एवं मांस -मटन विक्रय बंद रखने और इस संबंध में जोन अंतर्गत समस्त थाना प्रभारियों को सूचित करने के निर्देश दिये है।

You may have missed