जोन 5 स्वास्थ्य विभाग ने लाखे नगर में 8 कपडा दुकानदारो पर दुकानो में डस्टबीन नहीं रखने पर 5 हजार रू. जुर्माना किया…
रायपुर– आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्ग निर्देशन में नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर निगम जोन 5 में प्राप्त जनशिकायतो की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 5 अंतर्गत लाखे नगर में 8 कपडा दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान प्राप्त जनशिकायते सही मिली एवं किसी भी कपडा दुकान में डस्टबीन रखा हुआ नहीं मिला। इसे गंभीरता से लेते हुए जोन 6 जोन कमिश्नर द्वारा दिये गये निर्देश पर संबंधित 8 कपडा दुकानदारो को भविष्य के लिये कडी चेतावनी देते हुए जोन 5 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री सन्दीप वर्मा ने स्वच्छता निरीक्षक श्री दिलीप साहू, श्री प्रेम मानिकपुरी, श्री दिलीप भारती की उपस्थिति में कुल 5000 रू. जुर्माना किया एवं प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया। संबंधित 8 कपडा दुकानदारो को तत्काल दुकान में डस्टबीन रखने के निर्देश नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये गये।