डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय में लगातार प्रवेश संबंधी समस्याओं को लेकर पूर्व छात्र संघ व छात्र नेताओं के द्वारा तेजस पाल नेतृत्व में महाविद्यालय का घेराव कर आंदोलन किया गया…
डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय में लगातार प्रवेश संबंधी समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसी कड़ी में आदित्य सोनी नाम के छात्र को लगातार 30 दिनों तक एडमिशन के लिए घुमाया गया वह लगातार नए-नए कागजों को लाने के लिए बोला गया इसे लेकर इसकी शिकायत आदित्य सोनी बीकॉम फर्स्ट ईयर में प्रवेश चाहता है परंतु दसवीं की मार्कशीट ओरिजिनल नहीं होने के कारण उसे प्रवेश से वंचित किया जाता है,


किसी आर्थिक संकट को लेकर इसकी ओरिजिनल मार्कशीट DAV जामुल विद्यालय में जमा होने की बात महाविद्यालय प्राचार्य को बताई महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा विद्यालय के प्राचार्य से बात होने पर विद्यालय के प्राचार्य द्वारा कहा जाता है की छात्र की कुछ राशि बकाया है जिसके कारण उसका रिजल्ट विद्यालय ने अपने पास जमा रखा है इन सब के बीच नए-नए नियमों का हवाला देकर महाविद्यालय में प्रवेश के लिए वंचित किया जा रहा है


जिसे लेकर आज पूर्व छात्र संघ व छात्र नेताओं के द्वारा तेजस पाल नेतृत्व में महाविद्यालय का घेराव कर आंदोलन किया गया इसके बाद महाविद्यालय के प्रशासन ने छात्र का एडमिशन दिया आंदोलन में प्रमुख रूप से जन अधिकार मोर्चा से त्रिभुवन मिश्रा, पूर्व छात्र संघ सचिव रोहित चौधरी,गौरव ताडी, रूपेंद्र यादव, हर्षित साहू, पुष्पराज सिंह राजेश यादव,गुड्डू भारती, अविनाश बोरकर, अभिषेक,दीपराज,राकेश,संदीप, मोहित, सागर,करण वह कार्यकर्ता उपस्थित रहे