Home छत्तीसगढ़ निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम ने कबीर नगर में...

निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम ने कबीर नगर में अविनाश आशियाना, इम्पीरियल हाइट्स, सोनडोंगरी में इम्पेक्ट फूड प्रोडक्ट्स में लगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का किया औचक निरीक्षण, सम्बंधितों को समुचित रखरखाव करने के दिए निर्देश…

3
0

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम ने सहायक अभियंता श्री फरहाज फारूखी,

उप अभियंता श्री लोचन प्रसाद चौहान की उपस्थिति में जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत पण्डित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र अंतर्गत कबीर नगर आवासीय क्षेत्र में अविनाश आशियाना अपार्टमेंट , इम्पीरियल हाइट्स के आवासीय परिसर और सोनडोंगरी अवधपारा के व्यवसायिक क्षेत्र में इम्पेक्ट फूड प्रोडक्ट्स में लगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का औचक निरीक्षण किया.

औचक निरीक्षण के दौरान नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा अविनाश आशियाना अपार्टमेंट, इम्पीरियल हाइट्स परिसर कबीर नगर आवासीय क्षेत्र और इम्पेक्ट फूड प्रोडक्ट्स अवधपारा सोनडोंगरी के व्यवसायिक क्षेत्र में सम्बंधितों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का समुचित रखरखाव करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.