भारत के एशिया कप हॉकी चैंपियन बनने पर PM Modi ने दी बधाई, कोच गंभीर का भी रिएक्शन वायरल…
- एशिया पुरुष हॉकी में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को हराकर खिताब जीत लिया। बिहार के राजगीर खेल परिसर में पांच बार की विजेता कोरिया को 4-1 से हराकर मेजबान देश ने चौथी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ ही भारत ने 2026 हॉकी विश्व कप का टिकट हासिल कर लिया। वहीं 8 साल का सूखा खत्म करते हुए ये ट्रॉफी जीती।
नई दिल्ली। एशिया कप हॉकी के फाइनल में भारतीय टीम ने कोरिया को हराकर खिताब जीत लिया। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मैच में भारतीय हॉकी टीम ने 4-1 के अंतर से साउथ कोरिया को पटखनी दी। इस जीत के साथ ही टीम ने अगले साल यानी 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड्स द्वारा संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाली विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
चीन को 7-0 से रौंद कर यहां पहुंची इंडिया ने कोरिया (India vs Korea Hockey) के खिलाफ 4-1 की बड़ी जीत हासिल की। यह चौथी बार है जब भारत ने एशिया कप का खिताब जीता है।
इससे पहले साल 2003, 2007 और 2017 में चैंपियन बना था। ऐसे में इंडिया के हॉकी एशिया कप चैंपियन बनने के बाद पीएम मोदी से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के रिएक्शन सामने आए हैं।
PM Modi ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi Hockey Asia Cup 2025) ने एशिया कप 2025 में भारत की पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा,
“हमारी पुरुष हॉकी टीम को एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए बधाई! यह जीत और भी खास है क्योंकि टीम ने मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराया है। यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गर्व का पल है। हमारी टीम यूं ही नई ऊंचाइयां हासिल करती रहे और देश का नाम रोशन करें।”
मनसुख मांडविया हुए गदगद
युवा मामलों और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा,
“शानदार प्रदर्शन! भारतीय हॉकी टीम को कोरिया को 4-1 से हराकर एशिया कप का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई। आपने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाकर मिसाल कायम की है। सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।”
अद्भुत प्रदर्शन!
राजगीर, बिहार में आयोजित एशिया कप हॉकी के फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई।
आप सभी ने पूरे एशिया कप में उत्कृष्ट खेल का उदाहरण पेश किया, सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।