दिनांक 8 सितम्बर को रात्रि श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन चल झांकी हेतु रूट पर रायपुर नगर निगम का मंच जयस्तम्भ चौक के किनारे , पुष्पवर्षा से महापौर, सभापति, एमआईसी सदस्यगण, जोन अध्यक्षगण, पार्षदगण करेंगे चल झांकियों का स्वागत, आयुक्त श्री विश्वदीप ने अधिकारियों सहित प्रत्यक्ष निरीक्षण कर देखी तैयारियां ,तत्काल मंच बनवाने दिए निर्देश…
रायपुर – हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में राजधानी शहर रायपुर में इस वर्ष दिनांक 8 सितम्बर 2025 सोमवार को रात्रि निकलने वाली श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन की चल झंकियों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया जायेगा.
![]()

महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों सहित श्रीगणेश मूर्ति विसर्जन चल झंकियों का स्वागत नगर निगम रायपुर के मंच से जयस्तम्भ चौक के किनारे शहीद वीर नारायण सिंह के प्रतिमा स्थल के समीप से पुष्पवर्षा करके करेंगी.
आज आयुक्त श्री विश्वदीप ने विसर्जन चल झांकी रूट की प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, उप अभियंता श्री हिमांशु चंद्राकर की उपस्थिति में प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और मंच व्यवस्था के सम्बन्ध में अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव सहित नगर निगम जोन 4 के अन्य सम्बंधित अधिकारियों को तैयारियों की प्रगति के सम्बन्ध में स्थल पर कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए तत्काल मंच का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश दिए.