- निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना संतोष हियाल, अभियत्ताओ गणमान्यजनो, आमजनो ने किया सादर नमन
- दक्षिण विधायक ने अभियताओ के स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का किया निरीक्षण
रायपुर – आज भारत रत्न महान अभियंता मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैय्या की 165 वीं जयती पर रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने नगर निगम रायपुर संस्कृति विभाग और जोन 4 सहित संयुक्त अभियंता आयोजन समिति द्वारा राजधानी शहर के सिविल लाईन में स्थित भारत रत्न महान अभियंता की मूर्ति के समक्ष रखे गये संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर भारत रत्न महान अभियता मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैय्या को जयंती पर सादर नमन किया। दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने अभियंता दिवस पर संयुक्त अभियता आयोजन समिति द्वारा रखे गये स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का प्रत्यक्ष अवलोकन वरिष्ठ अभियत्ताओ की उपस्थिति में किया और सयुक्त अभियता आयोजन समिति के प्रयासो को सराहा और अनुकरणीय बताया ।


इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के सस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना संतोष हियाल, मंडल अध्यक्ष श्री सतीश छुगानी सहित वरिष्ठ अभियतागण, गणमान्यजन, आमजन की उपस्थिति रही।



