वर्षा ऋतु में फिल्टर बेड की वाशिंग 24 घण्टे में दो बार प्रत्येक बेड की और प्रत्येक पाली में प्लांट के अन्य आवश्यक स्थानों की सफाई नियमित की जाती है, सभी जलागारों के जल नमूनों का नियमित परीक्षण कर जलापूर्ति की जाती है- कार्यपालन अभियंता फिल्टरप्लांट…
- सभी जलागारों की सफाई फरवरी से अप्रेल 2025 तक की गयी है, आगामी सफाई नवम्बर से दिसम्बर के मध्य की जानी प्रस्तावित है
रायपुर -नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता फिल्टरप्लांट श्री नर सिंह फरेन्द्र ने जानकारी दी है कि रायपुर नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा सभी जलागारों की सफाई माह फरवरी से अप्रैल 2025 तक के मध्य करवाई जा चुकी है. सभी जलागारों की आगामी सफाई माह नवंबर से दिसंबर 2025 के मध्य किया जाना प्रस्तावित है. वर्षा ऋतु में फिल्टर बेड की वाशिंग 24 घंटे में दो बार प्रत्येक बेड की तथा प्रत्येक पाली में प्लांट की अन्य आवश्यक स्थानों में सफाई नियमित की जाती है. सभी जलागारों के जल नमूनों का नियमित परीक्षण करके जलापूर्ति की जाती है.