महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने समस्त नगरवासियो को देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस, स्वच्छता ही सेवा पखवाडा की दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं…
- रायपुर को देश का स्वच्छ नंबर 1 शहर बनाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने समस्त नगरवासियो को निर्माण के अधिष्ठाता देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयती विशेष पूजा अवसर दिनांक 17 सितम्बर और भागत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितम्बर सहित स्वच्छता ही सेवा पखवाडा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 के अवसर की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं दी है। महापौर, समापति, संस्कृति विभाग अध्यक्ष ने नगरवासियो के जीवन में सुख समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति प्रदान करने एवं रायपुर शहर को देश में स्वच्छ शहर नबर 1 बनाने सकारात्मक प्रेरणाशक्ति प्रदान करने देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा के दिव्य श्रीचरणो में विनम्र प्रार्थना की है।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकात राठौड, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने स्वच्छता ही सेवा पखवाडा दिनाक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 के अवसर पर रायपुर शहर को स्वच्छ शहर बनाकर स्वच्छ रैकिंग में देश का नबर 1 स्वच्छ शहर बनाने सभी नगरवासियो से सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की है।