March 6, 2026

बिना अनुमति मद्देड में चल रहा प्राइवेट स्कूल, 63 बच्चों का भविष्य अधर में – SDM की चुप्पी पर उठे सवाल…

IMG-20250918-WA0007
  • आवापल्ली के लाइसेंस पर फर्जी तरीके से चल रहा मद्देड में निजी स्कूल*

बीजापुर। भोपलपट्टनम ब्लॉक के मड्डेड में प्राइज पब्लिक स्कूल के नाम से बिना शिक्षा विभाग की अनुमति के निजी स्कूल संचालित किया जा रहा है। यहाँ लगभग 63 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन स्कूल को विभागीय मान्यता न मिलने से बच्चों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है*।

*मामले की जानकारी देने मीडिया ने भोपालपट्टनम SDM को फोन किया, लेकिन उन्होंने कई बार कॉल करने पर भी रिसीव नहीं किया। अंततः नए नम्बर से कॉल रिसीव करने पर SDM ने कहा – “इसमें मैं क्या करूँ, आप लोग स्वयं जाकर बंद करा लो।” इस बयान ने प्रशासन की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।*

 

*साफ जाहिर होता है कि SDM के इस रवैया से कहीं न कहीं इस अवैध स्कूल मामले में उनका संलिप्त होना प्रतीत होता हैं इसलिए अपने कर्तव्यों से भाग रहे हैं*।

*जिला प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप कर स्कूल को बंद कर बच्चों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करे।*