कोंडागांव आँगन बॉडी सरगी पाल,आवास पारा ,मरारपरा में आयुष जिलाअधिकारी कोंडागांव डॉ योगेश विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में डॉ चन्द्रभान वर्मा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं प्रकाश बागड़े द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुर्वेद औषधि दिया गया साथ ही ,सुवर्ण प्राशन पिलाया गया जिससे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता ,बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभदायक है, बच्चों की शरीरिक एवं मानसिक विकास मैं मदद करता है,बच्चों में एकाग्रता को बढ़ाता है, बच्चों की स्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करता है 35 बच्चों को यह औषधि पिलाई गई।इस स्वास्थ्य परीक्षण में बच्चों के पालक साथ ही आँगन बॉडी कार्यकर्ता , सहायक शिला देवांगन, कलानाग, निर्मला मेश्राम,अर्जु सोडी, ललिता देवांगन, वर्षा कोर्राम का सहयोग मिला।



