March 8, 2026

जिले मे चल रहे अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,की कार्यवाही की मांग…

IMG-20250922-WA0051

शासन प्रशासन की मिलीभगत से छत्तीसगढ़ के रेत का ओड़िसा मे किया जा रहा तस्करी – बुधराम नेताम

कोंडागांव – कोंडागांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुधराम नेताम के नेतृत्व मे कांग्रेस कमेटी मसोरा के ग्रामीणों के साथ कोंडागांव कलेक्टर कार्यालय पहुंच कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन मे मसोरा नारंगी नदी तट पर से हो रही रेत की उत्तखनन एवं परिवहन का उल्लेख किया गया है ज्ञात हो कि पिछले दिनों खनिज विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता एवं विधायक लता उसेंडी के करीबी दीपक पटेल की एक चैन माउंटेन मशीन तथा दो टीपर अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पकड़े गए थे जिनके द्वारा लगातार कई दिनों से बस्तर कि सम्पदा का दोहन करते हुए नारंगी नदी से रेत उत्खनन कर ओड़िसा मे बेचा जा रहा है।मौके पर खनिज विभाग ने इन वाहनों को जब्त किया तथा मात्र ₹1,70,000 (एक लाख सत्तर हजार रुपये) का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया यह तथ्य स्वयं सिद्ध करता है कि उक्त वाहन अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन में लिप्त थे।ऐसे में उठ रहे प्रश्न यह है कि –

1. जब अवैधता सिद्ध हो चुकी थी तो खनिज नियमों की धारा 21/27 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

2. जब नियम स्पष्ट रूप से कहते हैं कि अवैध उत्खनन करने वालों को दो से पाँच वर्ष तक का कारावास एवं पाँच लाख रुपये तक का जुर्माना दिया जा सकता है, तो यह प्रावधान केवल आम जनता के लिए है या नेताओं एवं उनके चहेतों को इससे छूट प्राप्त है?

3. लगातार प्रशासन द्वारा इस प्रकार की लीपापोती से क्या यह संदेश नहीं जा रहा कि कानून नेताओं और रसूखदारों के लिए अलग है और गरीब जनता के लिए अलग?

4. नियमों का उल्लंघन सिद्ध होने के बावजूद वाहनों को इतनी आसानी से छोड़ना किस नियम/अधिनियम के तहत संभव हुआ?

बुधराम नेताम ने आगे कहा कि हमारे कोंडागांव क्षेत्र की विधायिका सुश्री लता उसेंडी ओड़िसा की प्रभारी हैं और यहाँ भाजपाई नेताओं कार्यकर्ताओ द्वारा कोंडागांव के रेत को ओड़िसा बेचा जा रहा है कहीं न कहीं साँठ गांठ साफ प्रदर्शित होता है यहीं नहीं शासन प्रशासन की भी मिलीभगत है।कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करना चाहती है कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। यदि इस मामले में निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी इसे आम जनता के साथ अन्याय एवं लोकतंत्र का मजाक मानते हुए उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, कड़ी कार्यवाही नहीं करने का परिणाम है रेत तस्करों के हौसले बुलंद हैं आज पुनः उसी खदान पर उन्ही तस्करों के द्वारा बेधडक रेत को ओडिशा मे अधिक दामों मे बेचा जा रहा है अवैध तस्करी जारी है।ज्ञापन के साथ साथ मामले के संबंध मे विस्तार से बताया और निवेदन किया कि दोषियों के विरुद्ध खनिज अधिनियम की धारा 21/27 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से इस मामले में की गई लीपापोती पर स्पष्टीकरण लेकर जवाबदेही तय की जाए।भविष्य में इस प्रकार के पक्षपातपूर्ण और दोहरे मापदंड वाली कार्यवाही पर रोक लगाई जाए।कार्यवाही नहीं होने पर आने वाले दिनों मे कांग्रेस पार्टी जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान कोंडागांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुधराम नेताम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम,जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री रितेश पटेल,उपाध्यक्ष तरुण गोलछा,शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन,कोंडागांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय करन, संयुक्त महामंत्री भंगी पटेल,जिला सचिव अनुराग पटेल, सहसचिव सुकमु कोर्राम,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल,मसोरा क्षेत्र से जनपद सदस्य अनिल कोर्राम,लच्छन कोर्रा, तुलजु कोर्राम, धनी कोर्राम,लच्छन मरकाम,श्यामलाल मरकाम, सोनू मरकाम,श्रीमती अनीता पटेल, अम्बिका कोर्राम सहित कांग्रेस जन एवं मसोरा ग्रामवासी भारी संख्या मे मौजूद रहे।

You may have missed