March 12, 2026

संतोष पोरते ने अपने जन्मदिन पर बिंजोली में करवाया न्योता भोज…

IMG-20250924-WA0002

कोंडागांव छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना न्योता भोज के परिपालन में विकासखंड-माकड़ी,जिला कोंडागांव अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बिंजोली में पदस्थ शिक्षक संतोष कुमार पोरते ने अपने जन्म दिवस पर विद्यालय में न्योता भोज कराया। जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर बच्चों के साथ साथ उनके पालकों और शिक्षकों ने स्वादिष्ट और लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया। प्रधान अध्यापक सुदामा नाग ने बताया कि स्कूलों में अब न्योता भोज जैसे आयोजन से बच्चों में स्कूल के प्रति रुचि बढ़ रही है।ग्रामीण परिवेश के बच्चे ऐसे मौके पर अत्यधिक प्रसन्न होकर शिक्षा के साथ-साथ स्कूल की अन्य गतिविधियों में भी भाग ले रहे हैं।अब गाँव में जनप्रतिनिधि,अभिवावक और ग्रामवासी भी विभिन्न अवसरों पर स्कूल में न्योता भोज करा रहे हैं। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय डोंगरीगुडा बिंजोली के प्रधान अध्यापक भोलानाथ सूर्यवंशी , शिक्षक रविन्द्र करचाम,संदीप तिर्की, राम किशोर पटेल,हाईस्कूल बिंजोली प्राचार्य नरेंद्र सिंह राठौर,शिक्षक जहेंद्र कोलेंद्र,नारद साहू,प्रियंका टाइगर,प्रियंका लकड़ा और सरपंच चंदूलाल बघेल,पूर्व उपसरपंच रविंद्र बघेल,मंगडू,भगतराम,दिनेश बघेल, रामलाल,पंच हीराबती के साथ ही गांव के जागरूक माताएं,जगवती, दुलमा,अर्चना,दशमी,लछनदई, सुमती,सोमारी,सविता,लखमी, महंगी,हीराबती,कनकदई,सहयोगी के रूप में शांति कश्यप,गोकूलचंद बघेल,ज्योतिष एवं अध्ययनरत स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

You may have missed