June 6, 2026

ट्रंप के मर्डर की कोशिश करने वाला दोषी करार…

Untitled-design-52-2025-09-b3842cf74e954ac5bb209d478b52cf90-16x9

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले शख्स को अमेरिका की कोर्ट ने दोषी पाया है। बताया जा रहा है कि उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकती है। दोषी रयान राउथ को पिछले साल सितंबर में फ्लोरिडा के एक गोल्फ कोर्स में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश का दोषी पाया गया है। जूरी ने 59 साल के राउथ को सभी आरोपों में दोषी पाया, जिसमें एक प्रमुख राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या की कोशिश और कई तरह के हथियार संबंधी अपराध शामिल हैं। घटना 15 सितंबर 2024 को हुई थी, जब ट्रंप जो उस समय राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे, वेस्ट पाम बीच में अपने गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेल रहे थे। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एक एजेंट ने झाड़ियों से एक राइफल की नली निकलती देखी और आरोपी को पकड़ लिया था। आरोपी की पहचान राउथ के रूप में हुई थी, जो फिर घटनास्थल से भाग गया। उसे पास ही गिरफ्तार कर लिया गया था।