स्वच्छोत्सव स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत गणमान्यजनो ने आमजनो सहित सडक पर झाडू लगाकर दिया स्वच्छता संदेश…
- एकात्म मानववाद के प्रणेता महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय को 109 वी जयंती पर प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, दक्षिण विवायक श्री सुनील सोनी, ग्रामीण विवायक श्री मोतीलाल साहू, उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित विशिष्टजनो, आमजनो ने किया सादर नमन
रायपुर – एकात्म मानववाद के प्रणेता महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109 वी जयंती पर आज राजधानी शहर रायपुर में तेलीबांधा रिंग रोड चौक के समीप स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 9 के सहयोग से उन्हें नमन करने संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया।


संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, राज्य अल्प संख्यक आयोग अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबडा, रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य श्री महेन्द्र खोडियार, डा. अनामिका सिंह, श्री खेमकुमार सेन, जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी मेधानी, पार्षद श्रीमती प्रमा मनोज विश्वकर्मा, श्री राजेश गुप्ता, छ.ग. राज्य ब्रेवरेज कार्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद उपासने, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा, श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहा, श्री गोपी साहू श्री जयंती भाई पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता श्री किशोर महानंद, श्री सत्येन्द्र दुआ सहित विशिष्टजनो, गणमान्यजनो, महिलाओ, नवयुवको, आमजनों ने बड़ी संख्या में प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर पडित दीनदयाल उपाध्याय को सादर नमन किया

प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सहित अतिथियों, विशिष्टजनो, गणमान्यजनों, आमजनो ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छोत्सव अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाडा अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर अंतर्गत एक दिन एक घटा एक साथ सामूहिक स्वच्छता श्रमदान आडू लेकर सडक मार्ग की सफाई करके कचरा उठाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर करते हुए जन-जन को सकारात्मक स्वच्छता संदेश दिया। प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मच से उपस्थित सभी अतिथियों, गणमान्यजनो, आमजनों को स्वच्छता ही सेवा पखवाडा अंतर्गत सामूहिक स्वच्छता शपथ दिलवायी
