- सडक सीमा में बनाये गये 3 अवैध शेड तोडे गये
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 नगर निवेश एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपडा, सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में जोन 8 क्षेत्र अतर्गत पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड कमाक 2, अंतर्गत कबीर नगर गोल चौक से भगवान परशुराम चौक तक विगत दिवस तेज बारिश के दौरान मार्ग में एक ओर और वहां दुर्गा पंडाल मैदान में जलभराव की समस्या आने को तत्काल सज्ञान में लेते हुए अभियान चलाकर बडी नाली के ऊपर कब्जा जमाकर बनाये गये लगभग 1 दर्जन अवैध पाटे जेसीबी मशीन लगाकर तोडे गये एवं नाली की तले तक सफाई करवाकर एवं सक्शन मशीन लगाकर जलभराव की समस्या तत्काल जनहित में जनस्वास्थ्य सुख्क्षा हेतु दूर की गई और जनशिकायतो का त्वरित निदान किया गया।
अभियान में जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम ने दुकानो के सामने कार वाहन पार्किंग करने के नाम पर सडक सीमा में निर्मित 3 दुकानो के अवैध शेड जेसीबी मशीन से तोडने की एवं सडक सीमा को कज्बा मुक्त करने की कार्यवाही जनहित में की गई। जलभराव की समस्या दूर होने से वहा के रहवासियों एवं माता भक्तो को तत्काल त्वरित राहत मिली ।



