खुर्सीपार की शराब दुकान को बंद होने के दिए गए थे निर्देश लेकिन शराब दुकान को हटाने के जगह नई शराब दुकान खोलने की हो रही है तैयारी – अनुरुध वर्मा
अजीत जोगी युवा मोर्चा दुर्ग संभाग अध्यक्ष श्री अनुरुध वर्मा ने कहा कि 24 अप्रैल को दुर्ग जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल जी के निर्देश पर नगर निगम भिलाई आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय और दुर्ग ट्रैफिक डीएसपी श्रीमती ऋचा मिश्रा के मार्गदर्शन पर 24 अप्रैल को नगर निगम भिलाई आयुक्त महोदय के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े कबाड़ वाहनों तथा सर्विस रोड एवं संडे मार्केट पर अवैध अतिक्रमण/कब्जा हटाने के संबंध में चर्चा की गई तथा आगे की कार्यवाही की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग खुर्शीदपुर एवं गदा चौक सुपेला पर संचालित शराब दुकानों को हटाने के संबंध में भी चर्चा की गई। जिस पर आयुक्त महोदय ने सभी जोन आयुक्तों को आगे की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। लेकिन यहा तो खुर्सीपार में शराब दुकान को हटाया नहीं जा रहा है बल्कि और शराब दुकानें खोलने की चर्चा चल रही है दुर्ग संभाग अध्यक्ष अनुरुध वर्मा ने कहा कि अगर खुर्सीपार क्षेत्र की शराब दुकान बंद नहीं हुई तो आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन जी के बंगले का करेंगे घेराव।