Home छत्तीसगढ़ नगर निगम जोन 4 ने जनशिकायत पर पुलिस लाईन और कालीबाड़ी चौक...

नगर निगम जोन 4 ने जनशिकायत पर पुलिस लाईन और कालीबाड़ी चौक के सामने मार्गविभाजक से टूटी हुई ग्रिल निकलवाई, सुधारकर शीघ्र व्यवस्थित तरीके से यथास्थान लगायी जाएगी…

4
0

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 द्वारा जनशिकायत पर जोन क्षेत्र अंतर्गत कालीबाड़ी चौक और पुलिस लाईन के सामने मुख्य मार्ग में मार्ग विभाजक की टूटी हुई ग्रिल को तत्काल नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह के मार्गनिर्देशन में निकलवाई गयी है. टूटी हुई ग्रिल में आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कार्य शीघ्र करवाकर उसे नगर निगम जोन 4 द्वारा व्यवस्थित रूप से यथास्थान लगा दिया जायेगा.