March 8, 2026

परंपरागत ज्ञान और लोक स्वास्थ्य को आगे बढ़ाना ही सच्ची जनसेवा है” : विकास मरकाम “

IMG-20250927-WA0059
  • रायपुर कार्यालय में बालोद ज़िले से आए वैद्यराज और जनप्रतिनिधियों का आत्मीय सौजन्य भेंट

रायपुर।राजधानी रायपुर स्थित कार्यालय में शनिवार को बालोद ज़िले से पधारे प्रतिष्ठित वैद्यराज एवं जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर परंपरागत ज्ञान, समाजहित और जनजागरूकता के विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

भेंट करने वालों में वैद्यराज श्री पुरूषोत्तम सिंह राजपूत, श्री दिलेश्वर साहू, श्री राजभन कुशवाहा, श्रीमती खिलेश्वरी साहू, श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती टेमिन साहू सहित कई सम्मानित जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि “परंपरागत ज्ञान और लोक स्वास्थ्य को समाज में आगे बढ़ाना ही सच्ची जनसेवा है। यदि हम अपनी परंपराओं और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों को जन-जन तक पहुँचाएँगे तो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य का स्तर बेहतर होगा।”

बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य जागरूकता, लोकहितकारी योजनाओं और क्षेत्र की प्रगति से जुड़े कई बिंदुओं पर विचार साझा किए। वैद्यराज श्री पुरूषोत्तम सिंह राजपूत ने आयुर्वेद और लोक स्वास्थ्य परंपराओं की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला, वहीं महिला जनप्रतिनिधियों ने समाज में महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सजगता पर जोर दिया।

चर्चा में यह बात भी सामने आई कि जनहित कार्यों में सामूहिक भागीदारी से ही सकारात्मक बदलाव संभव है। उपस्थित सभी लोगों ने आशा जताई कि मिलकर किए गए प्रयासों से क्षेत्र का विकास और समाज का उत्थान सुनिश्चित होगा।

इस आत्मीय संवाद ने सभी को जनसेवा के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह से भर दिया और इसे जनहित कार्यों की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल माना गया।

You may have missed