March 9, 2026

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अदा शर्मा के जांजगीर में गरबा कार्यक्रम आज…

IMG-20250928-WA0023

जांजगीर चांपा। नवरात्रि के पावन अवसर पर आज 29 सितंबर, दिन सोमवार को नवरात्रि पर्व सप्तमी के दिन जिला मुख्यालय के हाईस्कूल ग्राउण्ड जांजगीर में ग्रांड गरबा नाईट 3.0 का आयोजन रखा गया है। जिसमें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अदा शर्मा शामिल होगी।

समिति के अध्यक्ष पंकज गांगे ने बताया कि गरबा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्रीमति कमलेश जांगडे, कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष छ.ग. विधान सभा एवं विशिष्ठ अतिथि श्रीमति रेखा देवा गढेवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला, एवं श्रीमति तान्या अनुरागी समाज सेविका जांजगीर के कर कमलो में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जावेगा। गरबा कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिये समिति के सदस्यों के द्वारा जानकारी दिया गया है, कि जिले में बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा अदा शर्मा गरबा कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। समिति के अध्यक्ष पंकज गांगे एवं समिति के सदस्य आदित्य लहरे, नितिश साहू एवं सिद्वार्थ गढेवाल द्वारा भव्य गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए

समिति के सदस्यों के द्वारा आग्रह किया गया हैं, कि अधिक से अधिक संख्या में हाईस्कुल मैदान में आकर कार्यक्रम का आनंद उठावें।

You may have missed