March 8, 2026

रिसाली में विशाल दशहरा उत्सव का आयोजन हुआ…

IMG-20251003-WA0007

अनुरागधारा राजनादगांव की प्रस्तुति हुई”

रिसाली। दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर में आदर्श सांस्कृतिक व क्रीड़ा मंडल के द्वारा विशाल दशहरा महापर्व का आयोजन 2अक्टूबर की संध्या 6बजे से आयोजित किया गया । यह आयोजन का 43वा साल है।रामलीला के मंचन के बाद रावण दहन व आतिशबाजी का कार्यक्रम हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल थे। अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर ने की।

विशिष्ट अतिथि पूर्व गृह मंत्री

ताम्रध्वज साहू , रिसाली महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, सभापति केशव बन्छोर , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा पुरेन्द्र साहू ,पूर्व

विधायक श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर ,जिला पंचायत दुर्ग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती माया बेलचंदन व इंजीनियर एम. के. साहू थे। मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन आज 3अक्टूबर को किया जायेगा।

You may have missed