June 6, 2026

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज आएंगे छत्तीसगढ़…

images (2)

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं. वे शुक्रवार रात्रि 8 बजे रायपुर पहुंचेंगे और विमानतल से सीधे नवा रायपुर स्थित होटल मेफेयर रिसार्ट जाएंगे. यहां रात्रि विश्राम करेंगे और दूसरे दिन 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होटल से रवाना होकर विशेष विमान से जगदलपुर जाएंगे. जगदलपुर स्थित मॉ दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे, फिर मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे.

यह कार्यक्रम सिरहासार भवन सिविल लाईन में आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृहमंत्री शाह लालबाग पहुंचेंगे, जहां एक मंचीय कार्यक्रम में शामिल होंगे दोपहर भोजन के बाद करीब 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

You may have missed