March 8, 2026

जय श्री राम के नारों के साथ रावण का दहन, विजयादशमी महोत्सव में शामिल हुए जनपद अध्यक्ष महेश गोटा…

IMG-20251003-WA0031

छिपली (नगरी)। ग्राम पंचायत छिपली में पंचशील समिति, अविनाशी बाल मंडली एवं ग्राम पंचायत के संरक्षण में दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जय श्री राम के गगनभेदी नारों के बीच पुतला दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम में जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष महेश गोटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

 

इस अवसर पर अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से

हृदय साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी,

लिकेश्वरी पोटाई सरपंच,

घेवर साहू उपसरपंच,

डोमार सिंह नवरंग अध्यक्ष अविनाशी बाल मंडली,

विनोद साहू अध्यक्ष, ग्राम ब्यवस्था समिति,

 

मनहरण साहू ग्राम पटेल,

डा. महेन्द्र सार्वा, गणेशराम नागर्ची, टिकेश साहू, अन्य पंचगण भी उपस्थित रहे।

 

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचशील समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। प्रमुख सदस्यों में:

 

तोमल साहू, नेपाल साहू, एल.एन. देव, खम्हन साहू, ईश्वर नाग, भानूराम साहू, भगवानी साहू, टेमन साहू, मिश्रिलाल साहू, दिलीप कोषमा, सतीश साहू, रूप कश्यप सहित मोहल्ले व ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम का समापन जयकारों और आतिशबाजी के साथ हुआ, जिसमें बच्चों और ग्रामीणों का उत्साह बरसते पानी मे भी बना रहा

You may have missed